मॉडर्न किड्स पैराडाइज में गणेश चतुर्थी उत्सव, बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम मेंं शामिल बच्चे. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुमरीतिलैया के मॉडर्न किड्स पैराडाइज स्कूल में गणेश चतुर्थी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया, कोडरमा: मॉडर्न किड्स पैराडाइज, ए यूनिट ऑफ मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी उत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुआ. प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने बच्चों के साथ पूजा-अर्चना की. इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा.

विज्ञापन

उत्सव में प्ले ग्रुप से लेकर यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया. अंत में प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने बच्चों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं. प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola