लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रेन का गठन

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नयी दिल्ली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा द्वारा लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रेन का गठन किया गया़

विज्ञापन

कोडरमा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नयी दिल्ली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा द्वारा लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रेन का गठन किया गया़ कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी के मार्गदर्शन में गठित उक्त कमेटी का अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के सचिव गौतम कुमार को बनाया गया. कमेटी में पैनल अधिवक्ताओं के अलावा पारा लीगल वॉलंटियर को भी शामिल किया गया़ साथ ही इस कमेटी में रिटायर्ड न्यायिक पदाधिकारी के रूप में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष डॉ रतन किशोर तिवारी तथा डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल किरण कुमारी को भी सदस्य बनाया गया है़ इस कमेटी द्वारा देखभाल व संरक्षण योग्य बालकों और विधि का उल्लंघन करने वाले बालकों के संरक्षण और पुनर्वास से संबंधित मामलों में सहायक के तौर पर कार्य किया जायेगा़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola