शिविर में 173 लोगों की आंखों की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान संजय कुमार ने किया.

विज्ञापन

जयनगर. सीएसआर डीवीसी केटीपीएस द्वारा एनपीएस डुमरडीहा में नेत्र चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया. शिविर का उद्घाटन वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान संजय कुमार ने किया. शिविर में 173 लोगों की आंखों की जांच की गयी, जिसमें 30 लोग मोतियाबिंद से ग्रसित पाये गये. 23 लोगों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया, जबकि 115 लोगों के बीच नि:शुल्क चश्मा और दवा का वितरण किया गया. जांच में 50 लोग शुगर से ग्रसित पाये गये. शिविर में स्वास्थ्य विभाग के डीजीएम फ्रांसिस हेब्रम, डीजीएम डाॅ संघमित्रा, डॉ गोस्वामी, डॉ परमवीर कुमार, कौशिक राय, हिंदी अधिकारी आशुतोष पांडेय, नवीन कुमार आदि मौजूद थे. संचालन आकाश कुमार आनंद ने किया.

विद्यार्थियों के बीच पोशाक वितरण

जयनगर. प्रखंड के ग्राम पंचायत गडगी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में समारोह आयोजित कर विद्यार्थियों के बीच सरकार द्वारा दी गयी पोशाक का वितरण किया गया. प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष राम व मुखिया प्रतिनिधि सरफुद्दीन अंसारी ने संयुक्त रूप से पोशाक वितरण किया. इस दौरान साक्षरता प्रमाण पत्र भी बांटा गया. मौके पर शिक्षक विवेक कुमार, जगदीश साव, शशि भूषण यादव, रवींद्र कुमार, कंप्यूटर शिक्षक महेश यादव सहित सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola