डॉ नीरा ने विकास और सुशासन के नाम पर मांगा आशीर्वाद

Updated:
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी सह विधायक डॉ नीरा यादव ने सोमवार को कोडरमा नगर व झुमरीतिलैया में जनसंपर्क अभियान चलाया़

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

कोडरमा. भाजपा प्रत्याशी सह विधायक डॉ नीरा यादव ने सोमवार को कोडरमा नगर व झुमरीतिलैया में जनसंपर्क अभियान चलाया़ इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास व सुशासन के नाम पर जनता का आशीर्वाद मांगा़ डॉ नीरा ने कहा कि मैंने दस वर्षों में कोडरमा में विकास के कई बड़े काम किये हैं. आज कोडरमा को कुछ लोग अशांत करने की कोशिश कर रहे हैं. कोडरमा में शांति के लिए भाजपा को जिताएं. उन्होंने कहा कि इस बार जनता डबल इंजन की सरकार बनायेगी़ डॉ नीरा ने कहा कि जनता का पूरा आशीर्वाद मुझे मिल रहा है़ मैं अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हूं कोडरमा की जनता शांति प्रिय है और उन्हें पता है कि किसे अपना विधायक चुनना है़ लोगों को ठगने वाला नेता नहीं चाहिए. इस अवसर पर पार्टी नेता बीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार झुन्नू, प्रो राजेश सिंह, राजेश सिंह, अजय पांडेय, उत्तम कुमार, संजय पासवान, राजू विश्वकर्मा, पिंटू पासवान, रितेश कुमार, विजय सिंह, रमेश भारती, बाबू सिंह, रवि राम, नवीन सिंह, शंकर सिंह, सचिंद्र शर्मा, मनीष लहरी, मनोज कुमार, सनोज गुप्ता, शोले चंद्रवंशी, सौरव कुमार, प्रवीण पांडेय, डब्लू पासवान, नगीना पासवान, पिंटू श्रीवास्तव, पंकज सिंह, गंगा कुमार, मुकेश सिंह, सीताराम भगत, अनु सिंह, दीपक पांडेय, नीतीश सिंह राजन कुमार, हर्ष राज, सहर्ष पांडेय, मुन्ना राम, प्रभु राम व अन्य मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola