श्याम बाबा के जन्मोत्सव में भक्ति गीतों की धूम

Updated:
विज्ञापन

म मित्र मंडल द्वारा मंगलवार शाम ताराटांड़ निवासी उदय सिंह और बबलू सिंह के निवास स्थान पर छठ स्पेशल और श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. श्याम मित्र मंडल द्वारा मंगलवार शाम ताराटांड़ निवासी उदय सिंह और बबलू सिंह के निवास स्थान पर छठ स्पेशल और श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत रामगढ़ से विशेष रूप से लाये गये श्याम बाबा के शीश के भव्य शृंगार से हुई़ पूजा में यजमान के रूप में बबलू सिंह और उनकी धर्मपत्नी ने शामिल हुए. विशाल भादूका ने गणेश वंदना, गुरु वंदना और हनुमान जी का भजन गाकर भक्तों का मन मोह लिया़ इसके अलावा सीमा सहल, संगीता जेठवा, सुरेश यादव, पंकज केसरी, धीरज पांडेय, गिरधारी सोमानी, दीपक बसंत, मनोज लड्डा आदि ने भी भजन पेश किया. मध्य रात्रि बाबा के जन्म का उत्सव मनाया गया. उन्हें 56 भोग अर्पित किया गया़ इस अवसर पर गिरधारी सोमानी, बबलू सिंह, सुरेश पच्चीसिया, विकास बैश्खियार, संतोष सिंदुरिया, नीतीश गुप्ता, पंकज, रवि लोहानी, दीपेश जेठवा, विमल पच्चीसिया, राजेंद्र वर्मा, विष्णु खटोड़, बृजमोहन महेश्वरी, विनोद पिलानिया, जितेंद्र मालाकार, पप्पू अग्रवाल, पदम सरावगी, मनोज जोशी, श्याम मालाकार, रविराज आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola