जलनिकासी नहीं, सड़कें जर्जर, वार्ड 20 में विकास कार्य अधूरा

नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच झुमरी तिलैया में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं.
वार्ड नंबर- 20आंकड़ों में वार्ड की तस्वीर कुल मतदाता : 2905 पुरुष मतदाता : 1465 महिला मतदाता : 1439 थर्ड जेंडर मतदाता : 1 कुल मतदान केंद्र : 1 (दो सहायक मतदान केंद्र भी है) वार्ड का क्षेत्रफल- उत्तर रांची पटना रोड सतपुलिया से नगर परिषद सीमाना तक दक्षिण खरीटांड़ एवं नगर परिषद सीमाना नदी तक पूर्व मुस्लिम टोला रोड से गढ़ रोड होते हुए खरीटांड़ रोड तक पश्चिम नगर परिषद सीमाना मंझलाडीह. ———————————– ग्राउंड रिपोर्ट, वार्ड नंबर-20, सुजल भदानी झुमरीतिलैया. नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच झुमरी तिलैया में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं. सभी प्रत्याशी विकास के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं. इसी क्रम में प्रभात खबर की टीम ने वार्ड नंबर- 20 की जमीनी हकीकत जानने के लिए क्षेत्र का दौरा किया. यह वार्ड इस बार पिछड़ा वर्ग 2 अन्य के लिए आरक्षित है. पिछले चुनाव में यहां से पार्वती देवी पार्षद निर्वाचित हुई थीं. पड़ताल के दौरान सामने आया कि वार्ड के कुछ हिस्सों में विकास कार्य जरूर हुए हैं, लेकिन बड़ी आबादी आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रही है. नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात होते ही कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन जाती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से हर साल बारिश में परेशानी झेलनी पड़ती है. जर्जर सड़कों से बढ़ी परेशानी वार्डवासियों ने बताया कि अधिकांश सड़कें जर्जर हो चुकी हैं. वर्षों पहले बनी पीसीसी सड़क की मरम्मत नहीं होने से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं. वार्ड का मुख्य मार्ग, जो एनएच सड़क से जुड़ता है, उसकी स्थिति भी बेहद खराब है. नाली निर्माण तो किया गया है, लेकिन पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के समय नालियां उफान पर आ जाती हैं और सड़क पर पानी भर जाता है. लोगों को भी आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि कई पात्र लाभुकों का वृद्धावस्था, विधवा एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान लंबित है. बार-बार आवेदन और कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है. चुनाव नजदीक आते ही वार्ड में प्रचार-प्रसार तेज हो गया है. प्रत्याशी विकास के वादे कर रहे हैं, लेकिन वार्डवासियों का कहना है कि इस बार वे काम के आधार पर ही अपना प्रतिनिधि चुनेंगे. लोगों की मांग है कि सबसे पहले जलनिकासी, सड़क मरम्मत और लंबित पेंशन मामलों का समाधान किया जाय. हमारे वार्ड में विकास के नाम पर कोई भी कार्य नहीं किया गया है. थोड़ी से बारिश होते ही पूरे इलाके की नालियां भर के गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है. स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है और एक दो है तो वो जलती नहीं है. ———पंकज सिंह——— ————————————– वार्ड की जितनी भी सड़क है सबकी मरम्मत की जरूरत है लेकिन ध्यान ही नहीं दिया जाता है. कुछ जगहों में सड़क है तो नाली की व्यवस्था नहीं है जिसके कारण पूरे सड़क में पानी भर जाता है और राहगीरों को आवागमन करना भी मुश्किल हो जाता है. ———सिकंदर यादव——— —————————————- हमारे इलाके में डस्टबिन नहीं लगायी गयी है जिसके कारण लोगों को खुले में कचरा फेंकना पड़ता है. कचरा उठाने वाली गली नहीं आती है तो पूरे इलाके में गंदगी पसरा रहता है. जिससे कई तरह की संक्रमित बीमारियों का भी खतरा बना रहता है. ————-उमाकांत पांडेय———- ———————————————– सबसे बड़ी परेशानी तो नाली की है कई जगहों में नाली निर्माण नहीं हुआ है जिसके कारण पूरे इलाके में घरों का गंदा पानी और बारिश की पानी बहती रहती है. इलाके में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है जिसके कारण शाम होते ही इलाके में अंधेरा छा जाता है. ——–राजेश कुमार कुशवाहा ——- ———————————————– निवर्तमान वार्ड पार्षद का दावा मेरे कार्यकाल के दौरान मैने करीब 200 लोगों को आवास दिलवाया. कई सारी सड़क बनायी गयी, नाली की निर्माण कराई गयी, स्ट्रीट लाइट भी लगवायी गयी. कई जरूरतमंद लोगों को वृद्धावास, विधवा और भी अन्य तरह की पेंशन सुविधा साथ में कई लोगों को राशन कार्ड की सुविधा दिलवायी गयी. ———पार्वती देवी, निवर्तमान वार्ड पार्षद, वार्ड नंबर 20——- ————————————————————————–
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




