सतगावां में SIR के तहत मैपिंग से वंचित मतदाताओं की हुई सुनवाई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सतगावां में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच और मैपिंग प्रक्रिया का जायजा लिया।

विज्ञापन

सतगावां, कोडरमा: प्रखंड कार्यालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत पूर्व की निर्वाचक नामावली से मैपिंग नहीं हो पाने वाले मतदाताओं की शनिवार को सुनवाई हुई. वैसे मतदाताओं को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ बुलाया गया था. इस दौरान प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की गयी.

विज्ञापन

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सुनवाई की प्रक्रिया का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र मतदाताओं के दस्तावेजों की नियमानुसार जांच करते हुए मैपिंग की कार्रवाई सुनिश्चित करें.

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार रवि ने मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की. जांच में दस्तावेज सही पाये जाने पर संबंधित मतदाताओं की मैपिंग की कार्रवाई की गयी.

मौके पर उपनिर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रकाश बैठा, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुभाष यादव, प्रशिक्षु उपसमाहर्ता, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ व संबंधित कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola