जनता दरबार की शिकायतों पर डीसी की नजर, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का आदेश
उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिया प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश | Prabhat Khabar Network
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता शिकायत कोषांग की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को लंबित शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निष्पादन का निर्देश दिया.
कोडरमा. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता शिकायत कोषांग के तहत मीता पोर्टल पर जनता दरबार से प्राप्त आवेदनों और शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित शिकायतों का शीघ्र, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
बैठक में सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों, बिजली विभाग, नगर परिषद झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा व डोमचांच तथा अनुमंडल कार्यालय से संबंधित मामलों की विशेष रूप से समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और सभी मामलों का नियमानुसार यथाशीघ्र समाधान किया जाये.
उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों की नियमित समीक्षा करने तथा शिकायत के निष्पादन के बाद मीता पोर्टल पर अद्यतन प्रतिवेदन दर्ज करने का निर्देश दिया. बैठक में संबंधित विभागों के कई पदाधिकारी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए