डीसी ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ नववर्ष मनाया

Updated:
विज्ञापन

डीसी मेघा भारद्वाज ने नये साल का पहला दिन झुमरीतिलैया नगर पर्षद क्षेत्र में संचालित वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ मनाया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

कोडरमा. डीसी मेघा भारद्वाज ने नये साल का पहला दिन झुमरीतिलैया नगर पर्षद क्षेत्र में संचालित वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ मनाया. डीसी ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का हाल-चाल जाना. साथ ही उनके बीच कंबल और खाद्य सामग्री का वितरण किया़ डीसी ने वृद्धों से वृद्धाश्रम में होनेवाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली़ इसके बाद उन्होंने कोडरमा स्टेशन स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की. वहां मौजूद जरूरतमंदों के बीच कंबल व खाद्य सामग्री का वितरण किया़ इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों को नये साल की बधाई दी़ उन्होंने कहा कि नववर्ष के उल्लास के दिन वृद्ध अकेलापन महसूस न करें, इसलिए इनके बीच पहुंचकर कंबल व खाद्य सामग्री का वितरण किया है़ उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों के द्वारा एजेंसी के बारे में कई शिकायतें मिल रही थीं. इस पर संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग को नयी एजेंसी को इसकी देखभाल करने का जिम्मा देने का निर्देश दिया गया है़ इस अवसर पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नीतीश कुमार निशांत, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola