गरीबों व असहायों की मदद के लिए डालसा तैयार : नवल किशोर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Nov 2024 8:30 PM

विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में रविवार को मंडल कारा कोडरमा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया़

विज्ञापन

कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में रविवार को मंडल कारा कोडरमा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया़ इस अवसर पर चीफ डीफेॅस काउंसेल नवल किशोर ने कहा कि पैसे के अभाव में कोई भी बंदी न्याय से वंचित नहीं रह सकता है़ उन्होंने कहा कि गरीबों असहायों की मदद के लिए डालसा हमेशा तत्पर है़ वहीं राजेद्र मंडल ने कहा कि आप सभी अपने आचरण और व्यवहार में सुधार करें. उन्होंने पोक्सो सहित अन्य कानून की जानकारी दी़ डिफेॅस काउंसिल अरुण कुमार ओझा ने कहा कि आप यहां से निकलने के उपरांत अपनी गलतियों से सबक लेकर आगे गलती न करने का प्रण ले़ बंदियों की ओर से बाद निष्पादन के निमित्त एक भी आवेदन नहीं आया़ जिसके कारण एक भी बाद का निष्पादन नहीं किया जा सका़ वहीं शिविर में उपस्थित बंदियों को उनके केस से संबंधित जानकारी दी गयी, जिस बंदी का केस पैरवी के लिए कोई भी अधिवक्ता नहीं थे, वैसे बंदियों को बंदी आवेदन भेजने को कहा गया़ वैसे बंदी जिन्हें न्यायालय ने सजा सुनायी है और वह अपना अपील उच्च न्यायालय में दाखिल करने में असमर्थ है या नहीं कर सके है़ मौके पर जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार, एलएडीसी अश्विनी शरण, ललन चौधरी आदि मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola