दसमी पर पंडालों में उमड़ी भीड़, मां की हुई आराधना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दसमी पर पंडालों में उमड़ी भीड़, मां की हुई आराधना

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. चैती दुर्गा पूजा का पर्व इस बार पूरे शहर में भक्ति और उल्लास के रंग में डूबा रहा. दसमी के दिन सुबह से ही मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. महिलाएं, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंचे. पूजा पंडालों में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा. प्रमुख पूजा स्थलों जैसे मडूआटांड, शीतला माता मंदिर, ताराटांड, गुमो और तिलैया बस्ती में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. पूजा समितियों ने भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की थी, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में कोई कठिनाई न हो. शाम होते ही मेलों में रौनक बढ़ गयी

विज्ञापन

शाम होते ही शहर के विभिन्न इलाकों में लगे मेलों में रौनक बढ़ गयी. बाजारों में परिवारों की भीड़ देखने को मिली, जहां लोग मेले का आनंद लेते नजर आये. बच्चों के लिए झूले और मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने रहे, जबकि खाने-पीने की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ जुटी रही. पूरे दिन शहर भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर रहा. श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

चंदवारा प्रखंड में भी वासंतिक दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह चरम पर रहा. मुख्य बाजार के पास इस बार भी भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल बनाया गया, जहां मां दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की चलंत प्रतिमाएं लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं. पंडाल और प्रतिमा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. यहां भी मेले का आयोजन हुआ, जिसमें शाम को भारी भीड़ उमड़ी. लोग परिवार और मित्रों के साथ झूले, दुकानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola