भाकपा अंचल परिषद की बैठक, कई मुद्दों पर आंदोलन की चेतावनी
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन
खाद और बीज उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने की आवश्यकता है
विज्ञापन
जयनगर. लरियाडीह स्थित राजू यादव के आवास पर भाजपा अंचल परिषद की बैठक अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार रजक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अंचल सचिव ने विगत कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. भाकपा राष्ट्रीय परिषद सह जिला परिषद सदस्य महादेव राम ने कहा कि किसानों को सरकारी दर पर खाद और बीज उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने की आवश्यकता है, अन्यथा आंदोलन किया जायेगा. नौजवान संघ के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार रजक ने कहा कि 10 जून को बिजली समस्या को लेकर बिजली कार्यालय का घेराव किया जायेगा. जिला सचिव अर्जुन यादव, अंचल सचिव सुखदेव पांडेय ने भी अपने विचार रखे.
विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन