अव्वल रहे प्रिंस व दिव्यांश को दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में 15 नवंबर को भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित जिलास्तरीय भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पीवीएस डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया़

विज्ञापन

कोडरमा. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में 15 नवंबर को भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित जिलास्तरीय भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पीवीएस डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया़ प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में डीएवी के प्रिंस कुमार और दिव्यांश मालवा ने प्रथम स्थान लाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया़ वहीं सीनियर ग्रुप में उदय शंकर यादव व अरुनेश रंजन द्वितीय स्थान पर रहे़ प्रिंस और दिव्यांश मालवा 17 नवंबर को होने वाली प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता व गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर होनेवाली प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं. शनिवार को प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने बच्चों की उपलब्धि पर बधाई दी़ उन्होंने कहा कि आप हमारे विद्यालय के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं और आपकी सफलता सभी बच्चों को ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करती है़ बच्चों की सफलता पर प्राचार्य ने उनके माता-पिता तथा दिशा निर्देशक शिक्षक दिनेश कुमार दुबे को भी बधाई दी़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola