हिंदी दिवस पर हिंदीमय हुआ कौंडिन्य स्कूल, बच्चों ने रचनात्मक अंदाज में जताया भाषा प्रेम

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक व विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुमरीतिलैया के कौंडिन्य पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस को बड़े ही उत्साह से मनाया गया. विद्यालय परिसर हिंदीमय हो गया, जहाँ विद्यार्थियों ने रचनात्मकता का परिचय दिया. बच्चों ने विभिन्न कलाकृतियों के माध्यम से मातृभाषा के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. आश्रम रोड स्थित कौंडिन्य पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर को हिंदीमय वातावरण में सजाया गया. विद्यार्थियों ने पोस्टर, सुलेख, निबंध और वर्णमाला आधारित आकर्षक चित्रों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

पोस्टर और चित्रों से सजाया विद्यालय

कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट बोर्ड पर हिंदी दिवस की शुभकामनाओं का डिजिटल पोस्टर प्रदर्शित किया गया. बच्चों ने ब्लैक बोर्ड को सुंदर ढंग से सजाते हुए लिखा, "मन की भाषा, प्रेम की भाषा, हिंदी है भारत जन की भाषा."

विद्यार्थियों ने वर्णमाला के वृक्ष बनाकर हिंदी के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया. नन्हे विद्यार्थियों ने क से कमल, ई से ईख जैसे चित्रों के साथ हिंदी वर्णमाला पर आधारित पोस्टर तैयार किये. स्वरचित निबंध और सुलेख प्रस्तुति ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया. शांति का प्रतीक नीले कबूतर का चित्र विशेष आकर्षण का केंद्र रहा.

हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए किया प्रेरित

प्राचार्य शैलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि हिंदी केवल हमारी मातृभाषा नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कृति और स्वाभिमान की भाषा है. उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. सभी ने हिंदी के सम्मान और संवर्धन का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola