माइका चुनने के क्रम में चाल धंसा, तीन घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
माइका चुनने के क्रम में चाल धंसा, तीन घायल
विज्ञापन
कोडरमा बाजार. जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के मसनोडीह-पचगांवा पथ के पास स्थित एक जगह पर सोमवार को अवैध रूप से माइका चुनने के दौरान चाल धंसने से तीन मजदूर घायल हो गये. घायलों में मसनोडीह निवासी 40 वर्षीय केदार दास (पिता जगदीश दास), 62 वर्षीय कुमार दास और 60 वर्षीय लक्ष्मण दास के नाम शामिल हैं. बताया जाता है कि तीनों मुड़ी पहाड़ी नामक स्थित जगह के आसपास ढिबरा निकाल रहे थे़ इसी दौरान चाल धंसने से उपरोक्त तीनों घायल हो गये. घटना के बाद तीनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है़
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन