पैंट्री कार में छूट गया लाखों रुपये से भरा बैग, आरपीएफ ने लौटाया

Updated:
विज्ञापन

चलती ट्रेन के पैंट्री कार में एक व्यक्ति का लाखों रुपये से भरा बैग कर्मी के बैग से बदल गया़

विज्ञापन

4कोडपी54 बरामद रुपयों से भरा बैग उसके स्वामी को सौंपते आरपीएफ पदाधिकारी. —————— नई दिल्ली पूरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का मामला पैंट्री कार में जलपान करने के दौरान कर्मी से बदल गया बैग ——————- प्रतिनिधि झुमरीतिलैया : चलती ट्रेन के पैंट्री कार में एक व्यक्ति का लाखों रुपये से भरा बैग कर्मी के बैग से बदल गया़ हालांकि, समय रहते इसका अहसास होने पर संबंधित यात्री ने रेलवे से मदद की गुहार लगाई़ सूचना पर आरपीएफ कोडरमा ने कार्रवाई शुरू की और रुपयों से भरे बैग को सही सलामत बरामद कर लिया़ बैग में करीब छह लाख रुपये नकद था़ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार को दोपहर दो बजे सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12802 नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के पैंट्री कार में एक यात्री का काला पिट्ठू बैग छूट गया है जिसमें करीब 6 लाख रुपये है़ सूचना पर कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर उक्त गाड़ी के आगमन पर मेरे नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, प्रधान आरक्षी कमलेश सिंह, महिला सिपाही किरण कुमारी, जीआरपी के अवर निरीक्षक जय कुमार सिंह, सीटीआई कोडरमा बच्चा कुमार तथा टीटीई ज्योति कुमारी द्वारा पैंट्री कार को अटेंड किया गया़ इस दौरान उक्त पिट्ठू बैग को बरामद किया गया़ जांच करने पर उसके अंदर छोटा हैंड बैग बरामद हुआ जिसमें 5 लाख 91 हजार 204 रुपये नकद बरामद किया गया़ इसी बीच उक्त यात्री से संपर्क कर उन्हें पोस्ट पर बुलवाया गया़ थोड़ी देर बाद उक्त यात्री पोस्ट पहुंचे जिन्होंने अपना नाम संतोष कुमार केसरी 47 वर्ष पिता एसपी केसरी निवासी वार्ड नंबर सात थाना मोहनिया जिला कैमूर बिहार बताया़ पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह किराना एवं श्रृंगार दुकान चलाते हैं तथा आज अपने सेठ भदानी, सत्यम ट्रेडर्स एवं अन्य को गया में बकाया पैसा देने के लिए भभुआ से गया आए थे़ इसी दौरान पैंट्री कार में कुछ जलपान कर रहे थे कि हड़बड़ी में उक्त बैग पैंट्री कार के किसी कर्मी के साथ बदली हो गया़ उक्त पैसा सभी व्हाइट मनि है़ किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है़ मामला सही पाये जाने पर पैसे को उक्त यात्री को सौंप दिया गया़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola