होली में असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर : सीओ

Updated:
विज्ञापन

होली को लेकर शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

जयनगर. होली को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में थाना प्रभारी उमानाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई. संचालन मुखिया कौशर खान ने किया. बैठक में सीओ सारांश जैन ने कहा कि होली रंग और भाईचारा का पर्व है, इसे प्रेम व सदभाव के साथ मनायें. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी. थाना प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि हुड़दंग करने, जबरन रंग लगाने, डीजे पर अश्लील गीत बजाने, शराब के नशे में उत्पात मचाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. लोगों ने शांति व सौहार्द्र के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया. मौके पर जिप सदस्य केदारनाथ यादव, उप प्रमुख राजनारायण सिंह, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, अरमान खान, किशोर साव, इरफान अंसारी, अशोक सिंह, संगीता देवी, सलीम खान, मिस्वाउद्वीन खान, सरफुद्वीन अंसारी, अजय यादव, हिंद किशोर राम आदि मौजूद थे.

विवेकानंद कान्वेंट स्कूल में होली मिलन

कोडरमा. चेचाई, चाराडीह स्थित विवेकानंद कान्वेंट स्कूल में होली मिलन का आयोजन किया गया. छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. सभी ने होली के गीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद लिया. निदेशक अनिल कुमार ने बच्चों को हाेली की शुभकामनाएं दी. मौके पर प्राचार्य राधेश्याम पंडित, सह निदेशिका खुशबू गुप्ता सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व बच्चे मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola