डीएवी पब्लिक स्कूल गुमो में सतपुलिया में वार्षिक प्रदर्शनी

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 10 Feb 2026 10:52 PM

विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों का दिखा वैज्ञानिक सोच

विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों का दिखा वैज्ञानिक सोच कोडरमा. डीएवी पब्लिक स्कूल गुमो सतपुलिया में विद्यार्थियों द्वारा वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरा यादव, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त डीएसपी माधवराम भार्गव, प्रो वीरेंद्र कुमार, संजीवन परमार, कमलजीत परमार, सुनील वर्गवे, निशा भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया. प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. वार्षिक प्रदर्शनी में विज्ञान, गणित, हिंदी, संस्कृत, कंप्यूटर, अंग्रेज़ी, संगीत, सामाजिक विज्ञान, आर्ट एंड क्राफ्ट, कॉमर्स तथा फिजिकल एजुकेशन जैसे विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों ने मॉडल, चार्ट एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता, कलात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, पर्यावरण संतुलन, चंद्रयान तथा मानव शरीर से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किये. मुख्य अतिथि डॉ नीरा यादव ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती हैं, इससे आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं प्रस्तुतीकरण कौशल विकसित होता है. विशिष्ट अतिथि माधवराम भार्गव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. प्राचार्य श्री सिंह ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यह विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनायेगा. मौके पर मुख्य अतिथि ने विद्यालय के प्रथम नामांकित छात्र शिवांश एवं उनके माता-पिता को विशेष रूप से सम्मानित कर शुभकामनाएं प्रदान कीं. प्रतियोगिता में विज्ञान समूह ने प्रथम, इंग्लिश समूह ने द्वितीय तथा सामाजिक विज्ञान समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कुमार सतीश सिंह ने किया. इससे पहले रुचिका, रोशनी, रिया, अदिति, अनन्या एवं नायशा ने झूम-झूम हर गली-गली गीत से अतिथियों का स्वागत किया. श्रेष्ठा, सौम्या, अस्मी, सान्वी एवं मान्या ने लुका-छुपी बहुत हो गयी गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. करिश्मा एवं समृद्धि समूह ने क्लासिकल नृत्य, अदिति एवं आकृति समूह ने पंजाबी लोकनृत्य तथा अंतरा मुखर्जी ने एकल नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola