अन्नपूर्णा ने की बैठक, पंकज को जिताने की अपील

नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी पंकज वर्णवाल के समर्थन में रामसन होटल में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई
कोडरमा. नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी पंकज वर्णवाल के समर्थन में रामसन होटल में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी शामिल हुईं. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी व संचालन मंडल अध्यक्ष नवीन चौधरी ने किया. इस दौरान सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा के समर्थित उम्मीदवार पंकज वर्णवाल को भारी मतों से विजयी बनाना है. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता तन, मन और धन से समर्पित होकर चुनाव में जुट जाएं और घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचायें. वहीं डॉ. नरेश पंडित ने अपने संबोधन में कहा कि पंकज वर्णवाल की जीत से शहर में पानी, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा. अनूप जोशी ने कहा कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत से शहर के सौंदर्यीकरण, बच्चों के लिए खेल मैदान एवं स्टेडियम निर्माण, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में ठोस कार्य किये जायेंगे. प्रत्याशी पंकज वर्णवाल ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों का संतुलित विकास किया जाएगा. कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने चुनाव कार्यालय से पैदल मार्च निकाला. सोमवार की सुबह वीरकुंवर सिंह चौक से पानी टंकी रोड, बजरंग नगर, गौशाला रोड, शिव शक्ति नगर एवं मंडुआटांड़ क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया. मौके पर चुनाव प्रभारी अम्बिका सिंह, अर्जुन साव, पूर्व जिलाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह, इन्द्रदेव बर्णवाल, सुभाष मोदी, देवनारायण मोदी, जयप्रकाश राम, चन्द्रशेखर जोशी, शशि भूषण प्रसाद, महादेव दास, हरी पंडित, श्रीकांत गुप्ता, सुनीति सेठ, खुशी कुमारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




