जमीन बेचने के बाद हुआ विवाद, कोर्ट के वारंट पर शक्ति सिन्हा गिरफ्तार
Updated:
विज्ञापन
तिलैया थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जमीन बेचने के बाद हुए विवाद के चलते यह गिरफ्तारी हुई है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
विज्ञापन
झुमरीतिलैया. तिलैया थाना पुलिस ने वारंट का तामिला करते हुए आरोपी शक्ति सिन्हा को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वह गुमो का निवासी बताया गया है.
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शक्ति सिन्हा ने अंजनी सिन्हा को जमीन बेची थी. बाद में जमीन को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद अंजनी सिन्हा ने न्यायालय में मुकदमा दायर किया. इसी मामले के आलोक में न्यायालय से शक्ति सिन्हा के खिलाफ वारंट निर्गत किया गया था. पुलिस ने वारंट का तामिला करते हुए उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन