कोडरमा में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से एक युवक समेत तीन की मौत

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा के एक तालाब में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गयी है. सभी का शव बरामद हो गया है. घटना सोमवार की है.

विज्ञापन

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा में बड़ा हादसा हो गया है. चंदवारा थाना क्षेत्र में स्थित एक तलाब में डूबने से 19 वर्षीय युवक समेत दो नाबालिगों की मौत हो गयी. घटना सोमवार की है. मृतकों की पहचान सोहेल अंसारी (19), शाहबाज अंसारी (12) और अरबाज अंसारी (12) के रूप में हुई है. ये जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा

मामले की जानकारी देते हुए कोडरमा जिले के चंदवारा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सभी लड़के अपने घर के पास स्थित एक तालाब में सोमवार को नहाने के लिए गये थे. उसी दौरान यह हादसा हुआ. जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटे तो परिवार के सदस्यों ने चिंता व्यक्त की. इसके बाद वह तालाब के आस-पास के इलाकों में पहले छानबीन की लेकिन तीनों का कहीं पता नहीं चला.

सभी का शव बरामद

आसपास के लोगों से पूछताछ और छानबीन के बाद जब उन तीनों का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तालाब में उनकी तालाश शुरू की. घंटों खोजबीन के बाद देर शाम दो शवों की बरामदगी हो गयी. जबकि रात हो जाने के कारण एक का शव बरामद नहीं हो सका. मंगलवार सुबह फिर से खोजबीन शुरू की गयी तो तीसरे का शव भी बरामद हो गया. तालाब के पास उन बच्चों का शव और कपड़ा बरामद हुआ. पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है. घटना के बाद से ही गांव में शोक की लहर है. जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि मृत लड़के आपस में रिश्तेदार थे.

Also Read: कोडरमा : अफीम तस्करी मामले में जिला अदालत ने दोषी महिला को सुनाई 10 वर्ष की कड़ी सजा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola