जहां काम अटका है, वहां अब नहीं चलेगी देरी, डीसी ने तय की एक सप्ताह की समय-सीमा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए एक सख्त निर्देश जारी किया है. उन्होंने विभिन्न इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को सभी लंबित निर्माण कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का आदेश दिया है, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों के काम भी शामिल हैं.

विज्ञापन

कोडरमा. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में योजना एवं विकास शाखा तथा विभिन्न इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ अनटाइड फंड, डीएमएफटी एवं एमपी-एमएलए लैड योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालन और योजनाओं की वर्तमान प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, भवन प्रमंडल, पथ प्रमंडल, लघु सिंचाई विभाग, नगर परिषद झुमरी तिलैया तथा नगर पंचायत कोडरमा और डोमचांच के माध्यम से अनाबद्ध निधि से संचालित योजनाओं की जानकारी ली गयी. उपायुक्त ने लंबित योजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश संबंधित कार्यकारी एजेंसियों को दिया.

उपायुक्त ने कहा कि स्वीकृत योजनाओं का काम निर्धारित समय पर शुरू होना चाहिए और तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाना चाहिए. उन्होंने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को योजनाओं की अद्यतन भौतिक प्रगति का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने तथा लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.

आंगनबाड़ी केंद्रों के लंबित काम एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश

बैठक में पीसीसी पथ, सामुदायिक भवन, शौचालय व स्नानागार, आंगनबाड़ी केंद्रों में नाला व गार्डवाल निर्माण तथा नाली निर्माण समेत विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन करने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा.

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित सभी लंबित निर्माण कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं एमपी लैड के तहत स्वीकृत योजनाओं के निर्माण कार्यों को भी एक सप्ताह में पूरा कराने को कहा. अधिकारियों को योजनाओं की नियमित निगरानी करने और कार्य में अनावश्यक विलंब नहीं होने देने का निर्देश दिया.

बैठक में सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर, जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकुल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक कुमारी तिर्की समेत विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता और संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola