स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास: प्राचार्य
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 09 Feb 2026 9:22 PM
डीएवी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
डीएवी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कोडरमा. डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण के खतरों से अवगत कराना तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना था. कार्यक्रम का शुभारंभ सक्षम एवं उनके समूह द्वारा प्रस्तुत एक जीवंत लघु नाटक से हुआ. अभिनय के माध्यम से बच्चों ने दर्शाया कि दूषित पानी और अस्वच्छता के कारण पेट में कीड़े (कृमि) पनपते हैं, जो शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न करते हैं. इसके पश्चात कुमुद एवं उनके समूह ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. जैनब ने क्विज़ सत्र का आयोजन किया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. संचालन आलिया व निष्ठा गुप्ता ने किया. प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. उन्होंने कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है. कृमि संक्रमण एक अदृश्य समस्या है, जो बच्चों के पोषण और सीखने की क्षमता को धीरे-धीरे प्रभावित करती है. केवल दवा लेना पर्याप्त नहीं, बल्कि स्वच्छता को जीवन का संस्कार बनाना आवश्यक है. उन्होंने विद्यार्थियों को नाखून छोटे रखने, स्वच्छ पानी पीने तथा भोजन से पहले साबुन से हाथ धोने की आदत अपनाने की सलाह दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका मिथिलेश कुमारी, अंगद कुमार मिश्रा, संगीता जेठवा एवं अभिषेक राणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










