तालाब में नहाने के क्रम में डूबने से एक बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन

बच्चा अपने दो दोस्तों के साथ तालाब में गया था नहाने

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेकोबर उत्तरी पंचायत के चिगलाबर स्थित कुंडा तालाब में नहाने के क्रम में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी़ उसकी पहचान पिपराडीह निवासी 15 वर्षीय आशीष कुमार (पिता संतोष यादव) के रूप में हुई़ बताया गया कि आशीष अपने दो दोस्तों के साथ कुंडा तालाब में नहाने गया था़ इस दौरान उसके दोनों दोस्त नहा कर घर लौट गये, परंतु आशीष घर नहीं लौटा. परिजन उसे ढूंढने तालाब गये, गांव के लोग भी पहुंचे. गांव के युवकों ने खोजबीन कर तालाब से बच्चे का शव निकाला़ सूचना पर कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार दलबल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली. मृतक बच्चा नौवीं कक्षा का छात्र था़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola