ड्यूटी से गायब चार जवान निलंबित

कोडरमा बाजार : एसपी वाइएस रमेश ने अदालत परिसर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैनात किये गये आठ जवानों में से चार जवानों को निलंबित कर दिया है. जानकारी के अनुसार ये जवान रात्रि ड्यूटी से गायब मिले थे. ऐसे में एसपी ने कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से इन्हें निलंबित कर दिया. वहीं बागीटांड़ […]
कोडरमा बाजार : एसपी वाइएस रमेश ने अदालत परिसर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैनात किये गये आठ जवानों में से चार जवानों को निलंबित कर दिया है. जानकारी के अनुसार ये जवान रात्रि ड्यूटी से गायब मिले थे. ऐसे में एसपी ने कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से इन्हें निलंबित कर दिया.
वहीं बागीटांड़ स्थित चेक नाका पर वाहनों से अवैध वसूली की बात सामने आने पर पांच जवानों को लाइन हाजिर करते हुए दो होम गार्ड जवान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट की गयी है. बताया जाता है कि एसपी के निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी फुटेज में अवैध वसूली की बात सामने आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




