लोक अदालत में 14 वादों का निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. प्रभारी प्रधान जिला जज सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुलाम हैदर के मार्ग दर्शन में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. मौके पर गुलाम हैदर ने कहा कि लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं है. यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है. लोक अदालत में कुल पांच बेंचों का गठन किया गया. बेंच संख्या एक में जिला जज प्रथम गुलाम हैदर व अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा, बेंच संख्या दो में जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा व अधिवक्ता भुवनेश्वर राणा, बेंच संख्या तीन में सीजेएम अमित कुमार वैश व अधिवक्ता अजय कुमार, बेंच संख्या चार में एसीजेएम मनोरंजन कुमार व अधिवक्ता सुरेश कुमार एवं बेंच संख्या पांच में स्थायी लोक अदालत के सदस्य ममता सिंह एवं कुमारी अनुपमा ने मामले की सुनवाई की. लोक अदालत में पांच बेंचों के माध्यम से कुल 14 वादों का निष्पादन किया गया, जबकि विभिन्न विभागों से कुल 49,500 रुपये राजस्व की वसूली की गयी. मौके पर प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शिवांगी प्रिया, ज्योत्सना पांडेय, नमिता मिंज मुंसिफ मिथिलेश कुमार, विद्युत विभाग, उत्पाद विभाग के अधिकारी, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार सिन्हा, राजीव कुमार, मनोज मिश्रा, रवि कुमार, अजित कुमार, रंजीत कुमार, कुमार संजय, महेश्वर कुमार, राजीव कुमार, पीएलवी रवींद्र कुमार, पांडेय शेखर प्रसाद, मनोज कुमार आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola