हड़ताल पर रहा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ

Updated:
विज्ञापन

मरकच्चो : केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर झारखंड जन चिकित्सा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रखंड स्वास्थ्यकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को हड़ताल पर रहे. संघ के प्रखंड सचिव अजय कुमार ने बताया कि संघ के लोग नयी पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को चालू करने, कार्यरत अनुबंध, ठेका, दैनिक […]

विज्ञापन

मरकच्चो : केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर झारखंड जन चिकित्सा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रखंड स्वास्थ्यकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को हड़ताल पर रहे. संघ के प्रखंड सचिव अजय कुमार ने बताया कि संघ के लोग नयी पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को चालू करने, कार्यरत अनुबंध, ठेका, दैनिक व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को स्थायी करने, न्यायालय में पारित आदेशानुसार कर्नाटक सरकार बनाम उमा देवी आदेश को लागू करने, पांच वर्षीय पे कमीशन के आधार पर पुनरीक्षण लागू करने, आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों से कार्य लेना बंद करने तथा ट्रेड यूनियन पर हमला व श्रम कानून को बदलना बंद करने की मांग को लेकर सभी कर्मी एक दिन के हड़ताल पर हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस अवसर पर संघ के प्रखंड अध्यक्ष लाल बहादुर दास, संजुला कुमारी, पंकज राणा, सोनी कुमारी, संगीता खाखा, अर्जुन यादव, रत्ना सिन्हा, देवानंद दास, राकेश खलको, विनोद दास, ममता यादव, अर्चना कुमारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola