मारपीट मामले में दोनों पक्ष ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

जयनगर : प्रखंड के ग्राम गोहाल में जमीन विवाद में हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रथम पक्ष के विनोद दास (पिता- बद्री दास) ने जयनगर थाना में आवेदन देकर कांड संख्या 208 के तहत मामला दर्ज कराया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि सोमवार की सुबह एजाज […]

विज्ञापन

जयनगर : प्रखंड के ग्राम गोहाल में जमीन विवाद में हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रथम पक्ष के विनोद दास (पिता- बद्री दास) ने जयनगर थाना में आवेदन देकर कांड संख्या 208 के तहत मामला दर्ज कराया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि सोमवार की सुबह एजाज खान की जमीन पर चहारदीवारी निर्माण के लिए ईंट गिरा रहे थे. इस क्रम में विनोद दास, उमेश दास, जितेंद्र दास (पिता- स्व बहादुर दास), दिलीप दास (पिता- जागेश्वर दास) वहां पहुंच ईंट गिराने से मना किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नहीं मानने पर उनलोगों ने मारपीट की तथा गले से सोने की चेन छीन ली. बीच बचाव करने आये मन्नु दास व प्रभु दास को भी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. मौके पर मजदूरों को पहुंचने पर उपरोक्त लोग उसे बेहोशी की हालत में छोड़ कर भाग निकले. दर्ज मामले की पुलिस छानबीन कर रही है. इधर, दूसरे पक्ष के उमेश दास ने भी एक आवेदन देकर थाना कांड संख्या 209 दर्ज कराया है.

आवेदन में उमेश दास (पिता- खुशी दास) ने कहा है कि 11 नवंबर की सुबह वह शौच कर लौट रहे थे. इस बीच गांव के एजाज खान (पिता- स्व साहबउद्वीन खान), वसीम खान, विनोद दास, मन्नु दास, प्रभु दास, चंदन पासवान, तारकेश्वर पासवान, कुलदीप सिंह आदि ने खाता नंबर 70, प्लॉट नंबर 319 के पास उन्हें घेर कर उसके साथ गाली गलौज की तथा आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया. शोर सुन कर उसकी मां, पत्नी, चाची रामेश्वरी देवी, दिलीप दास, जितेंद्र दास, राम सुरेश दास पहुंच उनलोगों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि घर को आग लगा देंगे. इस दौरान लोगों ने उसके मकान में आग भी लगा दी. किसी तरह से भाग कर उसने अपनी जान बचायी.

उसने आरोप लगाया है कि बीती रात लगभग दो बजे कुलदीप सिंह, चंदन पासवान, वसीम खान, बासो पासवान व अन्य लोगों ने उसके घर में आग लगा दी है. मामले की जानकारी लेने पहुंचे थाना प्रभारी सोनी प्रताप सिंह ने छानबीन के बाद बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोषी लोगों को बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola