ePaper

कोडरमा : नाबालिग का शव मिला, भीड़ ने मां की ही कर दी पिटाई

Updated at : 19 Oct 2019 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा : नाबालिग का शव मिला, भीड़ ने मां की ही कर दी पिटाई

प्रतिनिधि, मरकच्चो (कोडरमा) थाना क्षेत्र के नवलशाही में वर्षों से बंद पड़े पत्थर खदान में शनिवार की सुबह एक नाबालिग लड़की का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान राधा कुमारी (15 वर्ष), पिता राजेश कुमार के रूप में हुई है. मृतका बीते गुरुवार शाम सात बजे से लापता थी. […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मरकच्चो (कोडरमा)

थाना क्षेत्र के नवलशाही में वर्षों से बंद पड़े पत्थर खदान में शनिवार की सुबह एक नाबालिग लड़की का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान राधा कुमारी (15 वर्ष), पिता राजेश कुमार के रूप में हुई है. मृतका बीते गुरुवार शाम सात बजे से लापता थी. जिस जगह से लड़की का शव बरामद हुआ है परिजन वहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित बच्छेडीह पंचायत के कुशमई में किराये के मकान में रहते हैं, जबकि वे मूल रूप से नालंदा जिले के पावापुरी स्थित मानपुर (बिहार) के निवासी हैं.

घटना के बाद स्थानीय लोगों का दूसरा रूप देखने को मिला. कुछ महिलाओं ने मृतका की मां पर ही बच्ची को मार देने का आरोप लगाते हुए पिटाई करनी शुरू कर दी. हालांकि, समय रहते सूचना मिलने पर पहुंची नवलशाही थाना पुलिस ने महिला को बचा लिया. मामला हत्या का है या आत्महत्या का यह पुलिस जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार लगभग 10 वर्षों से मृतका के परिजन यहां रहकर फेरी कर बर्तन बेचने का काम करते हैं. इनकी बच्ची गुरुवार शाम को शौच के लिए निकली थी, पर वापस नहीं आयी. इसको लेकर परिजनों ने थाना में कोई शिकायत नहीं कर अपने स्तर से खोजबीन कर रहे थे. शनिवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण उक्त बंद पड़े खदान की तरफ शौच के लिए गये थे, तभी उन्होंने शव को पानी में तैरता देखा.

शव मिलने की खबर पर वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. ग्रामीणों ने ही शव की पहचान राधा कुमारी के रूप में की व इसकी सूचना परिजनों को दी. घटनास्थल पर पहले भीड़ का शिकार हुई मृतका की मां मुन्नी देवी ने बताया कि गुरुवार की शाम लगभग सात बजे राधा शौच के लिए निकली थी. जो घर वापस नहीं लौटी. वे लोग अपने स्तर से उसकी खोजबीन कर रहे थे.

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजीव प्रकाश, सअनि भोला राम, हेमलाल यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है. ऐसे में कुछ लोगों की मदद से शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया. घटना को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के शरीर पर कहीं कोई चोट का निशान नहीं है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola