राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 14 सितंबर को आहूत राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला जज द्वितीय के प्रकोष्ठ में विद्युत विभाग व उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. अध्यक्षता जिला जज द्वितीय संजय कुमार सिंह ने की. श्री सिंह ने उपस्थित अधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय लोक […]

विज्ञापन

कोडरमा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 14 सितंबर को आहूत राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला जज द्वितीय के प्रकोष्ठ में विद्युत विभाग व उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. अध्यक्षता जिला जज द्वितीय संजय कुमार सिंह ने की.

विज्ञापन

श्री सिंह ने उपस्थित अधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक-से-अधिक मामलों के निष्पादन की दिशा में आवश्यक पहल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जहां एक ओर मामलों के निष्पादन से विभाग को राजस्व की वसूली करने में सहायता होती है. वहीं दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है.

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपने स्तर से भी पक्षकारों को सूचित करने तथा उनको अपने मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराने के प्रति जागरूक करने की भी अपील की. इस अवसर पर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे. विजय कुमार सिंह, उत्पाद अवर निरीक्षक ओमप्रकाश आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola