ePaper

आवास नहीं मिला, तो और तेज होगा संघर्ष: महादेव

Updated at : 31 Jul 2019 3:04 AM (IST)
विज्ञापन
आवास नहीं मिला, तो और तेज होगा संघर्ष: महादेव

प्रदर्शन : भाकपा जिला परिषद ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना कोडरमा बाजार : भाकपा जिला परिषद ने मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. इससे पूर्व जिला मंत्री प्रकाश रजक व अर्जुन यादव के नेतृत्व में उर्मिला चौधरी क्लिनिक से रैली निकाली गयी. रैली समाहरणालय पहुंच कर धरना में तब्दील हो गयी. अध्यक्षता पुरुषोतम […]

विज्ञापन

प्रदर्शन : भाकपा जिला परिषद ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना

कोडरमा बाजार : भाकपा जिला परिषद ने मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. इससे पूर्व जिला मंत्री प्रकाश रजक व अर्जुन यादव के नेतृत्व में उर्मिला चौधरी क्लिनिक से रैली निकाली गयी. रैली समाहरणालय पहुंच कर धरना में तब्दील हो गयी. अध्यक्षता पुरुषोतम यादव ने की. पुरुषोत्तम यादव ने कहा कि सरकार सिर्फ प्रचार पर विश्वास करती है, हजारों वृद्ध लोग जिनकी उम्र 70 वर्ष है, वे पेंशन से वंचित हैं.
भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में शेख डाटा को नजरअंदाज किया जा रहा है. जिन लाभुकों का शेख डाटा में नाम हैं,उनका अपना आइडी है. फिर भी वे आवास से वंचित है. अगर इन लाभुकों को आवास नहीं मिला, तो संघर्ष को और तेज किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सरकार फसल बीमा का ढोंग पीटती है. बीमा की राशि किसानों को नहीं मिलती है. जिला मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि जिले में एनजीटी द्वारा रोक के बावजूद अवैध रूप से बालू का उठाव हो रहा है. इसमें अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी की संलिप्तता रहती है.
कहा कि इस पर रोक नहीं लगी, तो पार्टी आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार जीएम लैंड की रशीद निर्गत करने का फैसला लिया है, फिर भी अंचलों में रशीद नहीं कट रही है, जिससे किसान परेशान है. अगर रशीद निर्गत नहीं हुई, तो किसानों को संगठित कर के आंदोलन किया जायेगा. उपप्रमुख वीरेंद्र यादव ने कहा कि जयनगर में बीडीओ की अनुपस्थिति से लोगों को परेशानी होती है. कहा कि पार्टी मांग करती है कि जयनगर रैली में शामिल जिला मंत्री व अन्य.
बीडीओ को नियमित कार्यालय में बैठने की गारंटी दी जाये. धरना को महेश प्रसाद सिंह, काली सिंह, रामेश्वर चौधरी, गीता देवी, देवंती देवी, बलवा देवी, बहादुर कुशवाहा, सच्चिदानंद पांडे ने भी संबोधित किया. धरना के बाद 11 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया. धरना में वासुदेव पंडित, भुनेश्वर राणा, कामेश्वर राणा, प्रदीप रजक, मदन राम, त्रिलोकी महतो, केदार सिंह, सिकंदर कुमार, चूरामन दास, रफीक आलम, दिलीप राणा, रघु सिंह, शांति देवी, मुनिया देवी, रेखा देवी, रुकमणी देवी, बसंती देवी आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन परमेश्वर यादव ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola