गश्ती दल पर फेंका बम!

Published at :22 Jul 2014 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
गश्ती दल पर फेंका बम!

मरकच्चो : कोडरमा-गिरिडीह रोड पर नया थाना नवलशाही खुलने के बाद अपराधियों में हड़कंप मच गया है. इस मार्ग पर हर साल सावन में देवघर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ लूटपाट की घटना होती थी, मगर पुलिस थाना खुलने के बाद ऐसा नहीं हो पा रहा है. ऐसे में हताश अपराधियों ने बीती रात गश्ती […]

विज्ञापन

मरकच्चो : कोडरमा-गिरिडीह रोड पर नया थाना नवलशाही खुलने के बाद अपराधियों में हड़कंप मच गया है. इस मार्ग पर हर साल सावन में देवघर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ लूटपाट की घटना होती थी, मगर पुलिस थाना खुलने के बाद ऐसा नहीं हो पा रहा है. ऐसे में हताश अपराधियों ने बीती रात गश्ती दल पर बम फेंक दिया.

नवलशाही थाना का गश्ती दल पुरनाडीह के समीप बीती रात था. इसी दौरान बम फेंका गया. इससे गाड़ी चालक बाल-बाल बच गया. हालांकि, थाना प्रभारी सुमन सिन्हा ने ऐसी कोई घटना से इनकार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola