चंदवारा में हादसा एक की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

चंदवारा : थाना क्षेत्र के ढाब थाम में मंगलवार रात करीब 8:30 बजे हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 42 वर्षीय सहदेव यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार टेंपो (जेएच-12सी-9569) पर सवारी लेकर चालक मो सलामत मियां (निवासी चंदवारा ) ढाबा थाम गया था. सवारी […]

विज्ञापन

चंदवारा : थाना क्षेत्र के ढाब थाम में मंगलवार रात करीब 8:30 बजे हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 42 वर्षीय सहदेव यादव के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टेंपो (जेएच-12सी-9569) पर सवारी लेकर चालक मो सलामत मियां (निवासी चंदवारा ) ढाबा थाम गया था. सवारी उतारने के बाद चंदवारा लौटने के क्रम में ढाम थाम स्थित बैंक के पास टेंपो ने सहदेव यादव को अपनी चपेट में ले लिया. सहदेव सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान हादसा हुआ. घायल अवस्था में लोगों ने उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया.

जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया, पर रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने टेंपो को जब्त कर लिया है. घटना पर जिप सदस्य प्रतिनिधि अशोक सिंह, भाजपा सांसद प्रतिनिधि चंद्रभूषण साव व अन्य ने दुख जताया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola