युवतियों के लिए आदर्श बनी डोमचांच की मृणाल

Updated at : 22 May 2019 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
युवतियों के लिए आदर्श बनी डोमचांच की मृणाल

कोडरमा बाजार : डोमचांच प्रखंड निवासी डॉ विनय कुमार सिन्हा की पुत्री मृणाल मंजरी डोमचांच समेत पूरे जिले की युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है. बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में समाजशास्त्र विषय में सातवां स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिजनों का सिर गर्व से ऊंचा किया, बल्कि […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : डोमचांच प्रखंड निवासी डॉ विनय कुमार सिन्हा की पुत्री मृणाल मंजरी डोमचांच समेत पूरे जिले की युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है. बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में समाजशास्त्र विषय में सातवां स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिजनों का सिर गर्व से ऊंचा किया, बल्कि कोडरमा जिला का नाम बिहार में रोशन किया है.

बताते चले कि मृणाल मंजरी की प्रारंभिक शिक्षा संत फ्रांसिस स्कूल देवघर से हुई है. उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक लाकर अपनी प्रतिभा को साबित कर आगे की पढ़ाई डीएवी श्याममली रांची से की. इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी कर पटना महिला काॅलेज से स्नातक करने के बाद बीएचयू से समाजशास्त्र विषय में स्नातकोत्तर की परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक लाकर बीएचयू की सेकेंड टॉपर रही.

बचपन से मेधावी रही मृणाल जेआरएफ में सफलता अर्जित कर फिलवक्त बीएचयू से रिसर्च कर रही है. बीपीएससी द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में सफल मृणाल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, लक्ष्य के प्रति दृढ़ता व पढ़ाई में बरती गयी ईमानदारी का परिणाम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola