एप से मिलेगी बूथ के लाइन की जानकारी

Updated at : 03 May 2019 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
एप से मिलेगी बूथ के लाइन की जानकारी

कोडरमा : जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरुकता को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में कई कार्यक्रम किये जा रहे हैं, ताकि शत-प्रतिशत मतदान हो सके. इस कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं की सुविधा हेतु एक और पहल की शुरूआत की गयी है. जिला प्रशासन ने क्यू मैनेजमेंट सिस्टम एप की शुरूआत की […]

विज्ञापन

कोडरमा : जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरुकता को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में कई कार्यक्रम किये जा रहे हैं, ताकि शत-प्रतिशत मतदान हो सके. इस कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं की सुविधा हेतु एक और पहल की शुरूआत की गयी है. जिला प्रशासन ने क्यू मैनेजमेंट सिस्टम एप की शुरूआत की है.

उक्त जानकारी डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने दी. डीसी ने बताया कि इस एप के माध्यम से मतदाता मतदान केंद्रों में कितनी लंबी कतार लगी है, इसकी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. मतदाता एप के माध्यम से दो तरह से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, पहला बूथ नंबर एवं दूसरा मतदान केंद्र के नाम पर सर्च किया जा सकता है. इसके लिए मतदाताओं को अपना स्टेट एप में डालना होगा. इसके लिए चुनाव कार्य में लगाये गये सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को एप का ल़ॉगिन दिया गया है, जो एप के माध्यम से मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर लगे कतार की पल-पल सूचना देंगें और मतदाता इसकी सूचना सहजता से प्राप्त कर सकेंगे.
उन्होंने बताया कि कोडरमा जिला पहला जिला है, जहां मतदाताओं की सुविधा हेतु इलेक्शन मैनेजमेंट कोडरमा एप की शुरुआत की गयी. इस एप के माध्यम से चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि पूरे कोडरमा जिले में अब तक करीब 57701 लोगों ने इस एप को डाउनलोड किया है, यह गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार अभी तक के हुए मतदान में 6 से 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इसका पूरा श्रेय पुलिस प्रशासन के साथ-साथ निर्वाचन आयोग को भी जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola