चुटियारो में यज्ञ को लेकर निकली भव्य कलशयात्रा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयनगर : प्रखंड के तमाय पंचायत अंतर्गत ग्राम चुटियारो में शुक्रवार को भव्य कलशयात्रा के साथ देवी प्राण प्रतिष्ठा सह शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू हुआ. कलशयात्रा का उद्घाटन ध्वजाधारी धाम के महंत महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने किया. मौके पर कोडरमा भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, जिप अध्यक्ष शालिनी […]

विज्ञापन

जयनगर : प्रखंड के तमाय पंचायत अंतर्गत ग्राम चुटियारो में शुक्रवार को भव्य कलशयात्रा के साथ देवी प्राण प्रतिष्ठा सह शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू हुआ. कलशयात्रा का उद्घाटन ध्वजाधारी धाम के महंत महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने किया. मौके पर कोडरमा भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, बरकट्ठा जिप सदस्य कुमकुम देवी, चंदवारा जिप सदस्य महादेव राम, माले नेता श्यामदेव यादव, उप प्रमुख बीरेंद्र यादव, मुखिया लक्ष्मण यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

कलशधारियों ने बराकर नदी उतरवाहिनी से कलश मे जल भरा और वापस लौटकर उसे यज्ञ मंडप में स्थापित किया. यज्ञ के आचार्य अजय कुमार पांडेय व उपाचार्य सुभाष कुमार पांडेय है. 13 को पाठ प्रारंभ होगा, 14 को जलाधिवास, 15 को अन्नाधिवास, 16 को वस्त्राधिवास, घृताधिवास, अग्नि प्रकट, 17 को घृताधिवास, 18 को फलाधिवास व 19 को देवी प्राण प्रतिष्ठा सह शिव प्राण प्रतिष्ठा होगी. 22 को शिव शंकर यादव व बूढ़ा व्यास के बीच दुगोला होगा. वहीं 23 को आसनसोल की टीम द्वारा भक्ति जागरण प्रस्तुत किया जायेगा.

मौके पर चंदन किशोर पांडेय, सुरेश यादव, ललित शर्मा, शमशुल अंसारी, बीरेंद्र साव, विनय कुमार बेलू, विशाल भदानी, अरूण सिंह, पोखराज राणा, विक्की राणा, शिव कुमार यादव, अभय सिंह आदि मौजूद थे. यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष लखन साव, सचिव देवनारायण साव, उपाध्यक्ष टेकलाल साव, सुधीर साव, भरत साव, मितलाल साव, मीना साव, अमृत साव, मुन्नी लाल, संतोष साव, बहादुर साव, जगदीश साव, परमेश्वर साव, कैलाश साव, गणेश साव, कोषाध्यक्ष चुरामन साव, विजय साव, ज्ञान साव, विनोद साव, महादेव साव, छोटी साव, सेवल साव, लेखो साव, जगन्नाथ साव, बाबू चंद साव, टेकनी देवी, गीता देवी, वार्ड सदस्य अंजू देवी, कांति देवी, नितुल देवी, संगीता देवी, डमनी देवी, छमिया देवी, कौशल्या देवी, मंजु देवी, सीता राम, संतोष साव, भीम साव, विजय साव, खेसारी साव, रामचंद्र साव, नरेश कुमार साव, सुजीत गिरि, यमुना कुमार, गुलाब, अजय साव, दिलचंद साव सहित समस्त ग्रामीण लगे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola