बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला : श्यामदेव

Updated at : 09 Mar 2019 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला : श्यामदेव

जयनगर : नेहरू युवा केंद्र द्वारा कांको में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माले नेता श्यामदेव यादव ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर अत्याचार व जुल्म बढ़ा है. इन्हें समानता का अधिकार नहीं मिल रहा है. ठेका पर काम करने वाली महिला मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी […]

विज्ञापन

जयनगर : नेहरू युवा केंद्र द्वारा कांको में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माले नेता श्यामदेव यादव ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर अत्याचार व जुल्म बढ़ा है. इन्हें समानता का अधिकार नहीं मिल रहा है. ठेका पर काम करने वाली महिला मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलती.

उन्होंने कहा कि राज्य की रघुवर सरकार महिलाओं के विकास की बात तो करती हैं, लेकिन राज्य भर के पारा शिक्षक महिलाएं, सेविका, सहायिका, सहिया, रसोइया जब अपने हक और अधिकार की मांग करती हैं समान काम के लिए समान मजदूरी की बात करती है तो सरकार उन पर लाठियां चलवाती है. उन्हें जेल भेज दिया जाता है.

इस देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला है. महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है और महिला को अपनी ताकत पहचानने की जरूरत है, महिलाओं का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं होगा, समाज का विकास नहीं होगा. मोदी सरकार महिला विकास की बात करती हैं, लेकिन महिलाएं आज भी पूर्ण अधिकार से वंचित है. महिला विरोधी मोदी और रघुवर सरकार को आने वाले दिनों में उखाड़ फेंकना है, और जो महिला हित की बात करें ऐसी सरकार को चुनना है.

मौके पर प्रकाश चंद्र राय, कांको की मुखिया सुनीता गिरी, रवि शंकर यादव, कैलाश रजक, नेहरू युवा केंद्र के संचालक सुभाष पंडित, कलावती देवी, मीना देवी, सुजाता देवी, गुड़िया देवी, पार्वती देवी, गुंजा देवी, आरती देवी, सरोज देवी, नीलम देवी, फूलमती देवी, फूला देवी, चंपा देवी, विजया देवी, शीला देवी, चुटिया देवी, रेखा, मुनिया देवी, आशा देवी, ललिता देवी, बेबी देवी, गिरिजा देवी, उमा देवी, सत्येंद्र यादव आदि मौजूद थी.

इधर, लोकाई पंचायत के बलरोटांड़ में भी नेहरू युवा केंद्र द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक करने का काम किया गया. स्वयंसेवक धर्मेंद्र रजक ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व महिला उत्पीड़न पर बात रखी. मौके पर अमित भारती, संगीता देवी, मीना देवी, गुड़िया देवी, मुनिया देवी, शांति देवी आदि मौजूद थे. इधर, जयनगर पूर्वी पंचायत भवन में मुखिया अजमेरी खातून की अध्यक्षता में महिलाओं को उनके हक व अधिकार के प्रति जागरूक किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola