एक साथ 18 परीक्षार्थी निष्कासित, हड़कंप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2019 12:51 AM
कोडरमा बाजार : जिले में 12वीं भौतिकी का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया में वायरल होने का मामला अभी चल ही रहा है कि बड़े स्तर पर कदाचार की बात सामने आ गयी है. पिछले कई दिनों से चल रही मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में कदाचार का कोई मामला सामने नहीं आया, पर प्रश्नपत्र लीक होने के बाद […]
कोडरमा बाजार : जिले में 12वीं भौतिकी का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया में वायरल होने का मामला अभी चल ही रहा है कि बड़े स्तर पर कदाचार की बात सामने आ गयी है. पिछले कई दिनों से चल रही मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में कदाचार का कोई मामला सामने नहीं आया, पर प्रश्नपत्र लीक होने के बाद परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा तो प्रशासनिक अधिकारी रेस हो गये.
इसका असर भी गुरुवार को दिखा. डीसी, एसडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने खुद परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया. इस दौरान किसी के पास मोबाइल तो कोई चिट से चोरी करते पाया गया. ऐसे में मैट्रिक के दो व इंटर के 16 परीक्षार्थियों को एक साथ निष्कासित कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










