इंसाफ नहीं िकया गया, तो उग्र आंदोलन होगा : संघ

Updated at : 25 Dec 2018 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
इंसाफ नहीं िकया गया, तो उग्र आंदोलन होगा : संघ

मरकच्चो : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा प्रखंड इकाई की बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यालय के समीप मोर्चा के अध्यक्ष तनवीर आलम की अध्यक्षता में हुई. संचालन साकिब महमूद ने किया. इसमें मुख्य रूप से प्रदेश कोर कमेटी सदस्य विजय कुमार पांडेय व जिला संचालन समिति सदस्य पांडेय वशिष्ठ उपस्थित थे. मौके पर विजय कुमार […]

विज्ञापन
मरकच्चो : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा प्रखंड इकाई की बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यालय के समीप मोर्चा के अध्यक्ष तनवीर आलम की अध्यक्षता में हुई. संचालन साकिब महमूद ने किया. इसमें मुख्य रूप से प्रदेश कोर कमेटी सदस्य विजय कुमार पांडेय व जिला संचालन समिति सदस्य पांडेय वशिष्ठ उपस्थित थे.
मौके पर विजय कुमार पांडेय ने कहा कि 24 से 27 दिसंबर तक सदन का शीतकालीन सत्र झारखंड के माननीयों के लिए अग्नि परीक्षा है. अगर इस सत्र में पारा शिक्षकों के प्रति सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो उग्र आंदोलन किया जायेगा.
उन्होंने सभी पारा शिक्षकों से अपील किया कि 24 दिसंबर को डाॅ उर्मिला चौधरी के आवास के समीप जिले के तमाम पारा शिक्षक जमा होकर रैली के रूप में शिक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचेंगे और वहां तीन दिन का भूख हड़ताल कार्यक्रम होगा.
इस अवसर पर चंद्रदेव साव, मनोज सिंह, प्रदीप सिंह, पोखराज साव, बिनोद यादव, संदीप पासवान, विनोद दास, दिगंबर पांडेय, दिनेश सिन्हा, प्रभु रविदास समेत दर्जनों पारा शिक्षक उपस्थित थे.
गुमो में भिड़े दो पक्ष, दो बाइक में लगायी आग
कोडरमा : तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो में सोमवार देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद के दौरान दो बाइक में आग लगा दी गयी. आग से बाइक जल कर राख हो गयी. जानकारी के अनुसार बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी.
इसको लेकर बड़े उलझ गये. देखते-ही-देखते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गये. इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया और लोगों ने आक्रोश में चौधरी मोहल्ला के पास बाइक में आग लगा दी.
रात करीब 9 बजे इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के लोग मामला दर्ज कराने को लेकर थाना में पहुंचे हुए थे. दोनों पक्ष की ओर से थाना में आवेदन दिया गया था. हालांकि कुछ लोग आपस में समझौता कराने की बात कर रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola