चरकी पहरी डुमरडीहा मोड़ पर 2011 से हो रही है पूजा, पंडाल का उद्घाटन आज, दशमी को होगा जागरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2018 12:59 AM

विज्ञापन

जयनगर : सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति केटीपीएस द्वारा चरकी पहरी डुमरडीहा मोड़ पर वर्ष 2011 में दुर्गा पूजा की शुरुआत की गयी थी. पूजा की शुरुआत सुरेश यादव, भरत यादव, पोखराज राणा, बुलाकी यादव, ललित शर्मा, सुखेदव यादव आदि ने ग्रामीणों के सहयोग से की गयी थी. यहां प्रत्येक वर्ष नवरात्र पाठ सहित पूजा अर्चना पंडित […]

विज्ञापन
जयनगर : सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति केटीपीएस द्वारा चरकी पहरी डुमरडीहा मोड़ पर वर्ष 2011 में दुर्गा पूजा की शुरुआत की गयी थी. पूजा की शुरुआत सुरेश यादव, भरत यादव, पोखराज राणा, बुलाकी यादव, ललित शर्मा, सुखेदव यादव आदि ने ग्रामीणों के सहयोग से की गयी थी. यहां प्रत्येक वर्ष नवरात्र पाठ सहित पूजा अर्चना पंडित विद्याधर पांडेय कराते है.
हालांकि इस वर्ष समिति में बदलाव हुआ है. इस वर्ष समिति के अध्यक्ष अरूण यादव के नेतृत्व में पूजा की तैयारी जोरों पर है. यहां आयोजित पूजा व मेला में चरकी पहरी, चमगुदोखुर्द, डुमरडीहा, सिंगारडीह, खेडोबर, बिसोडीह, मंझगांवा, चमगुदोकला, सोनपुरा, चक, चुटियारो, कांको, तमाय, धरेयडीह, करियावां, घंघरी, कंद्रपडीह के सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेते है.
समिति के सदस्य बलराम राणा ने बताया कि 16 को पूजा पंडाल का उद्घाटन महामंडलेश्वर महंत सुखदेव दास जी महाराज प्रात: दस बजे करेंगे, जबकि दशमी को यहां कोलकाता के कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का कार्यक्रम पेश किया जायेगा. पूजा को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष सुखदेव यादव, पूर्व अध्यक्ष सुरेश यादव, उपाध्यक्ष राजू साव, उमेश यादव, दिनेश यादव, पप्पु यादव, मेला मंत्री सुनील यादव, राजू यादव, सचिव दामोदर यादव, मनोज साव, महेंद्र यादव, शंभु यादव, टिंकू कुमार यादव, संयोजक पिंटू कुमार यादव, सुभाष सिंह, राजू पंडित, प्रदीप यादव, बासुदेव यादव, सिकेंद्र यादव, अर्जुन यादव, उपेंद्र यादव, राजू यादव सहित समस्त ग्रामीण लगे है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola