जेल में कैदी को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

कोडरमा: मंडलकारा कोडरमा में बंद विचाराधीन कैदी को एक बार फिर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि रंगदारी मांगने के मामले की शिकायत करने पर अब उक्त कैदी को और परेशान करते हुए मारपीट करने के साथ वार्ड इंचार्ज बना कर रुपये वसूलने के लिए दबाव दिया जा रहा है. इसको […]
इसको लेकर विचाराधीन कैदी लक्ष्मण मेहता के पिता बबुनी मेहता निवासी बिगहा फुलवरिया ने पुलिस अधीक्षक एसके झा को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा गया है कि उनका पुत्र नवलशाही थाना कांड संख्या 36/17 में जेल में बंद है. उनके पुत्र से कुछ दिन पूर्व मंडलकारा में रंगदारी मांगी गयी थी, जिसकी शिकायत पदाधिकारियों से की गयी थी. अब इस शिकायत के बाद जेल में कोई प्रभाव नहीं पड़ा और उल्टे उनके पुत्र के साथ मारपीट करते हुए वार्ड इंचार्ज बना कर अन्य कैदियों से पैसे वसूलने के लिए दबाव दिया जा रहा है. ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी मंडलकारा कोडरमा कई बार विवादों में रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




