बालिका वर्ग में मरकच्चो चैंपियन

झुमरीतिलैया: जिला प्रशासन के तत्वावधान में सीएच प्लस टू उवि में आयोजित जिलास्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट मंगलवार को संपन्न हुआ. प्रतियोगिता के अंतिम दिन सिर्फ बालिका वर्ग का मुकाबला हुआ. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों की खिलाड़ियों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि बीडीओ सह जिला खेल पदाधिकारी मिथिलेश चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त […]
मंगलवार को अंडर-17 बालिका का पहला मैच जयनगर व डोमचांच के बीच खेला गया. इसमें जयनगर की टीम 1-0 से विजयी रही. दूसरे मैच में सतगावां की टीम ने कोडरमा को 2-0 से हराया. तीसरे मैच में सतगावां सीनियर ने कोडरमा को पेनाल्टी शूट आउट में 2-0 से हराया. मरकच्चो ने चंदवारा को 1-0 से हरा कर फाइनल मैच में प्रवेश किया. अंडर-17 बालिका का फाइनल मैच मरकच्चो व सतगावां के बीच खेला गया. इसमें मरकच्चो ने सतगावां को 2-0 से हरा कर टूर्नामेंट खिताब पर कब्जा कर लिया.
समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद बीडीओ मिथिलेश चौधरी ने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि कोडरमा जिले में इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन बार-बार किया जायेगा. कहा कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है, इसे देखते जल्द जिले के विद्यालयों में हॉकी की किट उपलब्ध करायी जायेगी और जल्द प्रखंडस्तरीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया जायेगा. उन्होंने विजेता खिलाड़ियों से इस तरह का बेहतरीन प्रदर्शन 21 जुलाई को बोकारो में आयोजित होनेवाले प्रमंडलस्तरीय टूर्नामेंट करने के लिए प्रोत्साहित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




