ePaper

गडियाई बिरहोर टोला के 10 बिरहोर बच्चे लापता

Updated at : 06 Feb 2026 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
गडियाई बिरहोर टोला के 10 बिरहोर बच्चे लापता

बताया जाता है कि बच्चे अपने परिजनों के साथ परसाबाद के खाने पीने के एक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे.

विज्ञापन

जयनगर . थाना क्षेत्र अंतर्गत गडियाई बिरहोर टोला से गत 31 जनवरी से 10 बिरहोर बच्चे लापता हैं. बताया जाता है कि बच्चे अपने परिजनों के साथ परसाबाद के खाने पीने के एक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे. वहां से बड़े तो लौट गये, मगर बच्चे आज तक नहीं लौटे हैं. बच्चों के सात दिनों तक लापता रहने से बिरहोर टोला में हड़कंप मच गया है और बच्चों की तलाश तेज कर दी गयी है. इस मामले की जानकारी गत दिन बेरोगाई पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव ने पुलिस प्रशासन व प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी. वहीं गुरुवार देर शाम को बच्चे के परिजनों ने थाना पहुंचे और बच्चों को खाेज निकालने की गुहार लगायी. इसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को एक स्पेशल टीम बनायी गयी. टीम में शामिल डीएसपी रतिभान सिंह, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार, जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह शुक्रवार को ही दल बल के साथ बिरहोर टोला पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. यहां बिरहोरों ने बताया कि 31 जनवरी को बच्चे परसाबाद भोज खाने गये थे, जो आज तक नहीं लौटे हैं. हमलोगों को लगा था कि बच्चे इधर, उधर हैं, आ जायेंगे. लेकिन बच्चे तो लापता हो गये. बिरहोरों ने पुलिस प्रशासन से बच्चों के खोजबीन की मांग की है. लापता बच्चों में सात वर्षीया निशा कुमारी, पांच वर्षीय रमेश कुमार (दोनों के पिता राजेश बिरहोर), आठ वर्षीय सजनी बिरहोर (पिता केला बिरहोर), बिरजू बिरहोर, मिथुन बिरहोर, शिवानी बिरहोर, कल्पना बिरहोर (सभी के पिता धनकू बिरहोर), आठ वर्षीया रेखा बिरहोर (पिता सुरेश बिरहोर), छह वर्षीया अनीषा बिरहोर (पिता बुधन बिरहोर) व एक अन्य शामिल हैं. जिप सदस्य केदारनाथ यादव ने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि तत्काल लापता बच्चों को ढूंढ कर लाया जाये. थाना प्रभारी का बयान : बिरहोर बच्चों के लापता होने को लेकर शुक्रवार को परिजनों ने आवेदन दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हमारी टीम बच्चों की खोजबीन में लगी है. बच्चे सकुशल बरामद हो जाएं, इसका प्रयास किया जा रहा है. उमानाथ सिंह, थाना प्रभारी जयनगर

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola