खूंटी: खूंटी-कर्रा मुख्य मार्ग पर अज्ञात युवक का शव बरामद, सड़क हादसे की आशंका
सांकेतिक तस्वीर
खूंटी-कर्रा मुख्य मार्ग पर एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है. पुलिस को आशंका है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है. मामले की जांच जारी है.
खूंटी. खूंटी-कर्रा मुख्य मार्ग पर बगड़ू के समीप शनिवार को पुलिस ने सड़क किनारे करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया. युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. आशंका जतायी जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है.
मृतक की पहचान कराने का प्रयास
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया. पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. साथ ही घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
ये भी पढ़ें: खूंटी: दोस्त के जन्मदिन पर रीमिक्स फॉल घूमने गया इंटर छात्र डूबा, 3 घंटे बाद मिला शव
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए