खूंटी: अनिगड़ा के एसजीवीएस अस्पताल पहुंचे विधायक रामसूर्या मुंडा, मरीजों को बांटी साड़ी
मरीजों के बीच खूंटी विधायक | Prabhat Khabar Network
खूंटी के एसजीवीएस अस्पताल में विधायक रामसूर्या मुंडा ने मरीजों का हाल जाना और उन्हें साड़ियां वितरित कीं. स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी चर्चा की गई.
खूंटी. खूंटी के अनिगड़ा स्थित एसजीवीएस अस्पताल में शनिवार को खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने इलाजरत मरीजों के बीच साड़ी का वितरण किया. उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. अस्पताल के डॉ निर्मल सिंह ने विधायक को अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से अवगत कराया.
लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
इस पर विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि एसजीवीएस अस्पताल क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य कर रहा है. ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है. अस्पतालों में आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा. मौके पर सांसद प्रतिनिधि नईमुद्दीन खान, विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति, मुखिया सुखराम सरूकद, नोथरोथ पूर्ति सहित अन्य उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: दोस्त के जन्मदिन पर रीमिक्स फॉल घूमने गया इंटर छात्र डूबा, 3 घंटे बाद मिला शव

आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए