खूंटी-कर्रा मार्ग पर बगड़ू के समीप मिला युवक का शव
Updated:
विज्ञापन
खूंटी-कर्रा मुख्य मार्ग पर बगड़ू के समीप एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
खूंटी: खूंटी-कर्रा मुख्य मार्ग पर बगड़ू के समीप शनिवार को पुलिस ने सड़क किनारे करीब 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया. युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. आशंका है कि किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है.
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, खूंटी भेज दिया. पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है. आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन