टांगी वार कर युवक की हत्या

Updated:
विज्ञापन

रनिया थाना अंतर्गत रंगरोड़ी गांव में अज्ञात अपराधियों ने एंथोनी तोपनो (27) की टांगी व लाठी-डंडे से वार कर हत्या कर दी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रनिया रनिया थाना अंतर्गत रंगरोड़ी गांव में अज्ञात अपराधियों ने एंथोनी तोपनो (27) की टांगी व लाठी-डंडे से वार कर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर बुधवार को पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मृतक की पत्नी अलीशा ने बताया कि एंथोनी तोपनो रविवार देर शाम को घर के पास पुआल से बने मचान पर बैठा था. तभी दो युवक हड़िया पीने के बहाने गांव की ओर ले जाने लगे. एंथोनी ने पैसा नहीं होने की बात कह कर हड़िया पीने जाने से मना कर रहा था. लेकिन उक्त युवकों ने अपने पैसों से हड़िया पिलाने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गये. इसके बाद से दो दिन तक एंथोनी तोपनो का कोई पता नहीं चला. जराकेल के सिमाना पर मंगलवार को सड़क किनारे जंगल में एंथोनी का शव देखा गया. इसके बाद रनिया पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में कर अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी. मृतक के पिता पूर्व में रनिया थाने में चौकीदार के रूप में कार्यरत थे. वहीं उसका भाई पीएलएफआइ के सदस्य होने के आरोप तथा हत्याकांड मामले में खूंटी जेल में बंद है. हत्या का आरोपी गिरफ्तार : एसडीपीओ ख्रिस्तोफर केरकेट्टा ने बताया कि रंगरोड़ी गांव में एंथोनी तोपनो की हत्या का आरोपी थॉमस टोपनो को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि एंथोनी शराब के नशे में उसकी पत्नी से छेड़छाड़ कर रहा था. जिसे देखकर थॉमस ने आवेश में आकर एंथोनी पर टांगी से हमला कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola