रसोइया संघ की बैठक में हड़ताल जारी रखने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
रसोइया संघ की बैठक में हड़ताल जारी रखने का निर्णय

झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका, अध्यक्ष संघ की बैठक रविवार को संघ की जिलाध्यक्ष रजनी लुगुन की उपस्थिति में हुई.

विज्ञापन

तोरपा. झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका, अध्यक्ष संघ की बैठक रविवार को राजकीय मध्य विद्यालय तोरपा परिसर में संघ की जिलाध्यक्ष रजनी लुगुन की उपस्थिति में हुई. बैठक में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आहूत हड़ताल कार्यक्रम को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया गया. मालूम हो कि झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया, संयोजिका, अध्यक्ष संघ के आह्वान पर प्रदेश के विद्यालय के रसोईया, संयोजिका व अध्यक्ष हड़ताल पर है. बैठक में जिलाध्यक्ष रजनी लुगुन, सचिव संजू देवी व कोषाध्यक्ष अनीता भेंगरा ने कहा कि राज्य के रसोईया, संयोजिका, अध्यक्ष अपनी मांगों को लेकर सरकार को कई बार मांग-पत्र सौंप चुके हैं. कई बार सरकार से वार्ता भी हुई है परंतु कोई सार्थक पहल नहीं की गयी. बैठक में मोनिका गुड़िया, बेरोनिका तोपनो, मुक्त गुड़िया, जायदा खातून, मरियम डोडराय, सुमित्रा देवी, संगीता देवी आदि शामिल थीं.

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola