जिला प्रशासन ने मीडिया एकादश को किया पराजित

Updated:
विज्ञापन

जिले को अफीम मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार जागरुकता अभियान चला रहा है.

विज्ञापन

अफीम के खिलाफ जागरुकता के लिए कोचांग में मैत्री क्रिकेट मैच

प्रतिनिधि, खूंटी

जिले को अफीम मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार जागरुकता अभियान चला रहा है. अभियान के तहत जिले के सुदूरवर्ती अड़की प्रखंड के कोचांग गांव स्थित स्कूल के मैदान में गुरुवार को जिला प्रशासन और मीडिया एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. इसमें जिला प्रशासन की टीम विजयी रही. इस अवसर पर विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया. मैच में मीडिया एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 91 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला प्रशासन एकादश की ओर से उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने सर्वाधिक 36 रन बनाये और टीम को 8 विकेट से जीत दिलाया. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. गेंदबाजी में जिला प्रशासन की टीम से ब्रजेश कुमार ने तीन विकेट चटकाये. उन्हें बेस्ट बॉलिंग ट्रॉफी प्रदान किया गया.

इस अवसर पर उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने स्थानीय खिलाड़ियों और स्कूली बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु हॉकी एवं जर्सी का वितरण किया. उन्होंने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रयास भी है. उपायुक्त ने जिलेवासियों से अफीम मुक्त समाज बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola