रैयतों की जमीन और मुआवजे पर विधायक का बड़ा बयान, विधानसभा समिति में उठाया अधिकारों का मुद्दा

Updated:
विज्ञापन

बैठक ने उपस्थित विधायक सुदीप गुड़िया व अन्य | Prabhat Khabar Network

झारखंड विधानसभा की विशेष समिति की बैठक में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने रैयतों को उचित मुआवजा दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा की मांग की है.

विज्ञापन

तोरपा. झारखंड विधानसभा सभागार में गुरुवार को प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण से संबंधित विशेष समिति की बैठक सभापति मथुरा प्रसाद महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने रैयतों के अधिकार और उचित मुआवजे से जुड़े मुद्दे उठाये. उन्होंने आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्रभावित एवं क्षतिग्रस्त जमीन के रैयतों को नियमानुसार न्यायसंगत मुआवजा देने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और विभिन्न परियोजनाओं के कारण प्रभावित होने वाले रैयतों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए. जमीन से जुड़े मामलों में रैयतों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया. बैठक में संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई और आवश्यक कार्रवाई को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

विधायक ने कहा कि रैयतों की जमीन और अधिकारों से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. जनहित और रैयतों से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है. बैठक में समिति के सदस्य एवं विधायक राज सिन्हा, अरूप चटर्जी, सुदीप गुड़िया और चंद्रदेव महतो उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola